कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें किसान आंदोलन, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों तथा कोविड-19 के ‘‘खराब प्रबंधन’’जैसे मुद्दों को जोर शोर से संसद में उठाने का निर्णय लिया ।
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी के सांसद इन मुद्दों पर चर्चा की मांग के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों पर भी दोनों सदनों में चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस प्रमुख ने लोकसभा सांसदों के साथ ऑनलाइन आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इन मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने और सरकार को संसद में घेरने की सदस्यों से अपील की। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे आम आदमी से जुड़े हैं,जो सरकार की नीतियों के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और विभिन्न दल सुबह संसद में मुलाकात करके सरकार को घेरने के लिए और उसकी नाकामियों को उजागर करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



