कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ”आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया।”
गांधी ने उस मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला, जिसमें दावा किया गया कि कोरोना वायरस संकट के दौरान मध्यम वर्गीय भारतीयों को भी राशन के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा।
”जुमलाजीवी” हैशटेग के साथ राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ”आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया। आपने लेकिन कुछ ना किया, बस रोज़ नया जुमला दिया।”
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोध-प्रदर्शन को बढ़ावा देने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें ”आंदोलनजीवी” करार दिया था। मोदी सरकार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस इस शब्द का उपयोग करती है।


Download Android App
Download iOS App



