Congress President Election: खड़गे की अपील- अधिक से अधिक वोट देकर जिताए कार्यकर्ता

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार की तैयारियों में लगे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि चुनाव में उनकी मदद करे और अधिक से अधिक वोट देकर जिताए।

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार की तैयारियों में लगे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि चुनाव में उनकी मदद करे और अधिक से अधिक वोट देकर  जिताए। 
19 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे 
खड़गे ने कहा,  “मैं प्रतिनिधियों से ये अनुरोध करने आया हूं कि मैं चुनाव में खड़ा हूं इसलिए आप मेरी मदद करे और 17 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर मुझे जिताए।” बता दे कि खड़गे का मुकाबला कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) से है। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 17 अक्टूबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को  होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। 

Desk Team