Congress President Election : खड़गे या थरूर, कांग्रेस को 24 साल बाद मिलेगा गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष

Summary :

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। 24 साल के बाद कांग्रेस को उसका गांधी से बाहर का अध्यक्ष मिल जाएगा।

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। 24 साल के बाद कांग्रेस को उसका गैर-गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा। 17 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हुआ था। अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय तक चली जद्दोजहद के बाद पार्टी ने खड़गे को बतौर उम्मीदवार चुना।
कांग्रेस के 137 साल के लंबे इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।
2019 की चुनावी हार के बाद राहुल ने दिया था इस्तीफा 
बता दें, 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, जबकि राहुल गांधी ने भी थोड़े समय के लिए इस पद को संभल चुके हैं। लेकिन, 2019 की चुनावी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तब से कांग्रेस का अध्यक्ष पद आधिकारिक तौर पर खाली पड़ा है। लेकिन आज उसको उसका उत्तराधिकारी मिल जाएगा।
राजस्थान कांग्रेस का सियासी घमासान होगा नए अध्यक्ष की बड़ी चुनौती
चुनावी नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस को उसका अध्यक्ष मिल जाएगा। बिखरती और कमजोर होती पार्टी के नए अध्यक्ष के सामने सबसे पहली चुनौती राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान को सुलझाना होगा। राजस्थान में लंबे समय से पार्टी इकाई में कलह मची हुई है। 

Desk Team