कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। अभी कुछ ही दिनों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अध्यक्ष बनने के साफ निर्देश दिए है। जिसको लेकर कांग्रेस की राजस्थान इकाई में चल रहे संकट के बीच पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को यहां मुलाकात की।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे।पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी जल्द सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। गहलोत से कमलनाथ के अच्छे रिश्ते हैं और संकट सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है।राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए।
राजस्थान के इस समय हालात काफी ज्यादा खराब है। गहलोत गुट के विधायकों ने जिस तरह के हालात पैदा कर दिए है, उसकी वजह से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। क्योंकि कांग्रेस को विधायकों को एकजुट रखना है। साथ ही सचिन से किया गया वादा भी पूरा करना है। जबकि सीएम पद को लेकर विधायकों ने साफ कहा कि वो पायलट को सीएम नहीं बनाना चाहते है।


Download Android App
Download iOS App



