कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- देश के लिए लड़ रहे हैं राहुल, कांग्रेस नेता उनके समर्थन के लिए पहुंच रहे

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं और ऐसे में पार्टी के नेता उनके समर्थन के लिए सूरत पहुंच रहे हैं तथा यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं और ऐसे में पार्टी के नेता उनके समर्थन के लिए सूरत पहुंच रहे हैं तथा यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने किसी को बुलाया नहीं है और जो भी नेता सूरत पहुंच रहे हैं वो उनका निर्णय है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के लिए सोमवार को सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे।प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता और राज्य इकाइयों के नेता अदालत तक उनके साथ जा सकते हैं।
Congress President Election Candidate Mallikarjun Kharge Says Talk To Sonia  Gandhi And Rahul Gandhi For Party Related Issues | मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-  कांग्रेस अध्‍यक्ष बना तो राहुल और सोनिया ...
खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (नेताओं का सूरत पहुंचना) शक्ति प्रदर्शन नहीं है। राहुल जी हमारे नेता हैं तो नेता के साथ खड़े होने के लिए सभी जाते हैं। जब किसी के खिलाफ मामला होता है तो परिवार के लोग जाते हैं। यह तो पार्टी है और राहुल जी देश के लिए लड़ रहे हैं। हमारे लोग वहां पहुंच रहे हैं और हौसला अफजाई कर रहे हैं।’’उनका कहना था, ‘‘यह पार्टी के लोगों का निर्णय है, उन्होंने (राहुल) किसी को नहीं बुलाया है।’’कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अदालत के निर्णय पर हम बहस नहीं कर सकते। हम अन्याय के खिलाफ तो लड़ सकते हैं। हम सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। अडाणी घोटाले को लेकर सरकार नहीं चाहती है कि जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की जांच हो। इस मांग को टालने की कोशिश को रही है। सरकार यह तय करके आती है और सदन को स्थगित करवा देती है।’’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि सूरत जाने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ‘अवैध गिरफ्तारी’ की जा रही है।उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को सूरत जाने से रोकने के लिए अवैध गिरफ़्तारी करने के समाचार लगातार मिल रहे हैं। भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा बार-बार बेनक़ाब हो रहा है। कांग्रेस इन सब हरकतों की निंदा करते हुए उनकी तुरंत रिहाई की मांग करती है।’’

Desk Team