Manipur: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने मणिपुर ( Manipur ) दौरे पर हैं। आज अपने दौरे पर इंफाल की राज्यपाल अनुसूईया ऊईके से मुलाकात किया। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर के जिरीबाम और चुराचांदपुर जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की।
Highlights:
- लोकसभा सांसद राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर हैं
- मणिपुर की राजधानी इम्फ़ाल में उन्होंने अनुसूईया ऊईके से की मुलाकात
- इससे पहले वे राहत शिविरों का किया दौरा
राज्य में पिछले साल मई में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे गांधी ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस द्वारा राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीतने के बाद राहुल गांधी पहली बार यहां आए हैं।
दूसरी भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत Manipur से हुई थी
कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिंसा के बाद मणिपुर Rahul Gandhi की तीसरी यात्रा लोगों के मुद्दों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’ पिछले साल तीन मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के कुछ हफ़्ते बाद गांधी ने पहली बार मणिपुर का दौरा किया था। उन्होंने जनवरी 2024 में राज्य से अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी शुरू की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सबसे पहले जिरीबाम उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया।
जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की जा चुकी है जान
पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह राहुल गांधी का राज्य का तीसरा दौरा है। इससे पहले दिन में, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई जगहों पर राहत शिविरों का दौरा किया।
पिछले साल मई से अब तक पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोग इन राहत शिविरों में रह रहे हैं। मणिपुर में जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



