कांग्रेस की दिल्ली रैली : सांसद अधिररंजन चौधरी रामलीला मैदान तक करेंगे पैदल मार्च

Summary :

आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ठीक पहले कांग्रेस यहां के रामलीला मैदान में ‘महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल’ रैली कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हेली रोड से रामलीला मैदान के पास वाले फ्लाईओवर तक पैदल मार्च करेंगे।

आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ठीक पहले कांग्रेस यहां के रामलीला मैदान में ‘महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल’ रैली कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हेली रोड से रामलीला मैदान के पास वाले फ्लाईओवर तक पैदल मार्च करेंगे। संभावना है कि इस रैली में पार्टी नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार और भाजपा को कड़ा संदेश देंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाएगी। राजधानी के आसपास के सभी राज्यों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं और रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता राजधानी के रेलवे स्टेशन और बसअड्डों पर मौजूद रहेंगे, ताकि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को रामलीला मैदान तक पहुंचाने में मदद कर सकें। 
रामलीला मैदान में बैनर लेकर पहुंचेंगे कार्यकर्ता 
इसी के साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था भी दिल्ली कांग्रेस ने की है। पार्टी ने कांग्रेस मुख्यालय से लेकर रामलीला मैदान तक सड़कों पर पोस्टर लगाए हैं, इसके साथ ही तमाम कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे और पोस्टरों के माध्यम से महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।`

Desk Team