14 साल के मोहम्मद फैज बने ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के विनर, जीत पर नम हुई मां की आंखे

Summary :

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के विनर 14 साल के मोहम्मद फैज बने। उन्होंने 15 लाख रुपये अपने नाम कर लिए है। इसके अलावा उन्हें एक चमचमती ट्रॉफी भी मिली है। वहीं धर्मकोट से मणि ने रनर अप का टाइटल जीत सबको खुशी से भर दिया।

छोटे पर्दे के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 को मोहम्मद फैज के
रूप में अपना विनर मिल गया हैं। राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले महज
14 साल के फैज ने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को हराकर 15
लाख रुपये अपने नाम कर लिये। इसके अलावा उन्हें एक चमचमती ट्रॉफी भी मिली है। 3
सितंबर को
सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2′ का ग्रैंड फिनाले
था।

I am deeply connected to my roots,' says Superstar Singer 2 winner Mohammad  Faiz

ग्रैंड फिनाले में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। धर्मकोट
से मणि
, पश्चिम बंगाल से प्रांजल विश्वास, जोधपुर से मोहम्मद फैज, केरल से आर्यानंद आर बाबू और ऋतुराज ने अपनी
गायिकी से सभी का मन मोह लिया। मगर इन सब को पीछे छोड़कर फैज ने बाजी मार ली।

Mohammad Faiz wins Superstar Singer 2, says it's a 'dream come true  moment'. See photos | Entertainment News,The Indian Express

वहीं धर्मकोट के मणि रनर-अप रहे। उन्हें 5 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी दिया
गया।इस शो को फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया
, अलका याग्निक और जावेद
अली जज कर रहे थे और आदित्य नारायण ने होस्ट किया। वहीं शो में  फैज की मेंटर इंडियन आइडल की एक्स रनर अप
अरुणिता कांजीलाल थीं।

14-year-old Mohammad Faiz declared the winner of Superstar Singer 2

वही अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए फैज ने कहा, ‘जब मुझे शो का विनर घोषित किया गया, मेरे आसपास खड़े लोग रो रहे थे और तालियां बजा
रहे थे। मेरे मामा ने तो मुझे स्टेज पर ही ऊपर उठा लिया। मेरे पापा भारत से बाहर
रहते हैं। मैंने उनसे भी बात की और वह बहुत ज्यादा खुश थे। मेरी मां और बहन की
आखों में भी खुशी से आंसू थे। यह सब देख मुझे बहुत अच्छा लगा कि लोगों को मुझपर
गर्व है।
‘

Watch Mere Mitwa By Mani from Superstar Singer online - SonyLIV

फैज ने आगे कहा, ‘मैंने कभी भी कॉम्पटीशन
और फिनाले के बारे में नहीं सोचा। मेरे लिए
, हम सभी सीखने और
म्यूजिक को परफॉर्म करने पर फोकस कर रहे थे। हर वक्त मैं हर बार से अच्छा परफॉर्म
करना चाहता था। इसलिए मैंने अपनी स्किल्स पर काम किया। क्योंकि मुझे खुद को ही
हराना था।
‘

14-year-old Mohammad Faiz declared the winner of Superstar Singer 2

बता दें कि फैज अभी 9वीं क्लास में हैं। वह गाने और पढ़ाई दोनों को बैलेंस
करना चाहते हैं। वह अपना रियाज जारी रखेंगे और दर्शकों से कनेक्टेड भी रहेंगे। फैज
का पसंदीदा जॉनर सूफी
, गज़ल और रोमांटिक है। वह खुद को वर्सटाइल सिंगर
कहना चाहते हैं। एक कलाकार के तौर पर सभी तरह के गाने गाना चाहते हैं।

Desk Team