कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार में महंगाई लगातार लोगों पर कहर बरपा रही है और इस बार नवंबर में थोक महंगाई ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने यह बात ट्वीट के जरिए कही।
महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल हो रही है सरकार : सुरजेवाला
सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हंगाई पर नियंत्रण करने में विफल हो रही है और जनता को राहत देने की बजाय टैक्स लगाकर लूट रही है। उन्होंने कहा रिकॉर्ड बेरोजगारी और घटती आमदनी के बीच महंगाई लगातार कहर बरपा रही है। जनवरी 2022 में खुदरा महंगाई 6.01 प्रतिशत, खाद्य वस्तुओं की महंगाई 10.3 प्रतिशत हो गई।
महंगाई को लेकर पोस्ट की एक खबर
कांग्रेस नेता ने कहा नवंबर 2021 में ही थोक महंगाई दर ने 14.23 प्रतिशत के साथ 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ था। फिर भी टैक्स लूट जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें महंगाई में इजाफे को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



