भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस को मिली जीत : सोनिया गांधी

Summary :

सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है।

कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर जीत मिली है। सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है।

bjp_congress

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति पर जीत’ मिली है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 114, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में 99 और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें मिली हैं।

विधानसभा चुनाव 2018 : पांच में से तीन राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस, जबरदस्त वापसी

Desk Team