कम उम्र में शादी कर ली थी बॉलीवुड के इन 14 स्टार्स ने

Summary :

Bollywood में अक्सर आपने देखा होगा कि सितारे लेट शादी और काफ लम्बे समय तक सिंगल रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनको 30 की उम्र के बाद मिला सच्चा प्यार तो वहीं कई ऐसी लोकप्रिय सितारे भी हैं

बॉलीवुड में अक्सर आपने देखा होगा कि सितारे लेट शादी और काफ लम्बे समय तक सिंगल रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनको 30 की उम्र के बाद मिला सच्चा प्यार तो वहीं कई ऐसी लोकप्रिय सितारे भी हैं जिन्होंने काफी छोटी उम्र में ही शादी कर ली थी।

इनमें से कुछ तो महज 16 साल के थे तो बाकि 21 या 22 की उम्र से ज्यादा नहीं थे। इसीलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने काफी छोटी उम्र में ही शादी कर ली थी।

1. आमिर खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 21 साल की उम्र में ही रीना दत्त से शादी कर ले थी। दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया था।

2. सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों के बीच 12 साल का अंतराल था। सैफ ने जब अमृता से शादी की तो तब वह 21 साल के थे और अमृता की उम्र 33 साल की थी।

3. अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने सिविल सर्वेंट और लॉयर सत्यदीप मिश्रा से से शादी की थी जो आगे चल कर एक्टर बन गए थे। अदिति जब 21 साल की थी तब शादी कर ली थी। लेकिन पांच साल बाद 2013 को तलाक़ ले लिया था।

4. नीतू कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 14 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। नीतू ने ऋषि से 21 साल में ही शादी कर ली थी।

5. सुनिधि चौहान

बॉलीवुड गायक सुनिधि चौहान ने 18 वर्ष की उम्र में निदेशक और कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और वे एक साल बाद अलग हो गए। अब, वह खुशी से संगीत संगीतकार हितेश सोनिक से विवाहित है।

6. हिमेश रेशमियां

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी। हिमेश की पहली पत्नी का नाम कोमल है।

7. दिव्या भारती

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती ने बहुत कम उम्र में सफलता पा ली थी। दिव्या ने 18 साल की उम्र में डायरक्टर साजिद नाडियावाला से शादी कर ली थी।

8. भाग्याश्री

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्याश्री जो अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया से मशहूर हुई थीं। भाग्याश्री ने 19 साल की उम्र में हिमालया दसानी से शादी कर ली थी।

9. धमेन्द्र

बॉलीवुड के सुपरस्टार धमेन्द्र ने पहली शादी 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से की थी।

10. शशि कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार शशि कपूर ने 20 साल की उम्र में जेनफिर केंडल से शादी की ली थी।

11. राज कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कपूर ने 16 साल की उम्र में कृष्णा कपूर से शादी की थी।

12. साइरा बानो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री साइरा बानो ने 22 साल की उम्र में सुपरस्टार दिलीप कुमार से शादी कर ली थी।

13. सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 22 साल की उम्र में अजंलि से शादी कर ली थी।

14. आशा बोसले

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा बोसले ने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी।

Desk Team