देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 7026 हो गई है।
कोविड संक्रमण की दर 1.09 प्रतिशत दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 1.09 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 662 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इसी अवधि में 103831 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 7673 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं


Download Android App
Download iOS App



