सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत अगले वित्त वर्ष में 2000 रुपये की पहली किस्त अप्रैल के पहले सप्ताह में ही किसानों के खाते में डालने की गुरुवार को घोषणा की। कोरोना वायरस (कोविड-19) से देश व्यापी बंदी की स्थिति में लोगों की मदद के तहत यह निर्णय किया गया है और इससे 8.69 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन सप्ताह की बंदी लागू करने के 36 घंटे के अंदर एक बड़े आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के तहत यह घोषणा करते हुए कहा कि ‘पीएम किसान के तहत किसानों को साल में 6,000 रुपये मिलते हैं। हम इसकी पहली किस्त अब शुरू में ही भुगतान किये जाने वाले मामले की तरह करेंगे ताकि वे वित्त वर्ष के प्रारंभ में ही 2000 रुपये पा सकेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि इससे 8.69 करोड़ किसानों को लाभ होगा।
BJP अध्यक्ष नड्डा ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ का किया स्वागत, कहा- गरीबों को मिलेगी बड़ी राहत
उन्होंने अर्थव्यवस्था में किसानों के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि किसान 1.3 अरब की हमारी आबादी के लिए अन्न पैदा करता है। पीएम किसान योजना में केंद्र सरकार किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में तीन बराबर किस्तों में कुल छह हजार रुपये देती है। यह राशि किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। आय वाले बड़े किसानों को छोड कर करीब करीब सभी किसान इस योजना के लाभ के पात्र है।


Download Android App
Download iOS App



