कोरोना संकट : प्रियंका गांधी ने भारतीय उद्योगपतियों से मदद करने की अपील की

Summary :

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यानी आज भारतीय कारोबारी जगत को लोगों से मदद की अपील की है

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यानी आज भारतीय कारोबारी जगत को लोगों से मदद की अपील की है प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”हमारे देश और दुनिया के सामने खड़े हुए इस संकट के समय मैं भारत के कारोबारी जगत के लोगों से अपील करती हूँ कि वे कोरोना से लड़ने के प्रयास में शामिल हों।

प्रियंका ने लिखा ”दुनिया के विभिन्न देशों में कारोबारी समूह चिकित्सा उत्पादों एवं उपकरणों की आपूर्ति में पैसे एवं संसाधन लगा रहे हैं।” और उन्होंने उन्होंने कुछ उद्योगपतियों को टैग करते हुए कहा हम अपनी स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बड़े एवं अप्रत्याशित बोझ का सामना करने वाले हैं। भारत को आपके सहयोग की जरूरत है। कृपया आप मदद करिये

Desk Team