चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) ने दुनिया के 180 से अधिक देशों में दस्तक दे चुका है। भारत में भी इस वायरस ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया है और संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना से देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 332 हो गयी है।
देश में जनता कर्फ्यू आज ; सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बाजार, बसें, ट्रेन सब रहेंगे बंद
वहीं इस वायरस अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 332मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 219 मरीज भारतीय हैं जबकि 39 विदेशी नागरिक हैं।
इसके कारण देशभर में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है और 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गौरतलब है विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



