CORONA UPDATE : देश में पिछले 24 घंटो में सामने आए 12,847 मामले, 14 लोगों ने गवाई जान

Summary :

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल की तुलना में ये 5.2 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल की तुलना में ये 5.2 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है।  इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए है। 
महाराष्ट्र से 33.12 फीसदी मामले दर्ज 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 14 मौतें दर्ज की गईं हैं।  देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हजार के पार हो गई है।  कुल एक्टिव मरीज 63,063 हैं।  देश में आने वाले कुल मामलों में 81.37 फीसदी अकेले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं। अकेले महाराष्ट्र से 33.12 फीसदी मामले दर्ज किए गए हैं। 
पिछले 24 घंटों में कुल 7,985 मरीज ठीक हुए
देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,817 हो गई है। रिकवरी रेट की बात करें तो भारत का रिकवरी रेट अब 98.64 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,985 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,26,82,697 हो गई है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 4,848 का इजाफा हुआ है। 
24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल की जांच की गई

देश में पिछले 24 घंटे में 15,27,365 लोगों को वैक्सीन लगाए गए हैं. जिसके बाद अब तक वैक्सीन लगवाने वालों की कुल संख्या 1,95,84,03,471 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल की जांच की गई।  भारत में कल कोरोना के 12,213 नए मामले सामने आए थे और 11 मौतें दर्ज की गई थीं।  जबकि इस बीमारी से 7,624 मरीज ठीक हुए। 

Desk Team