देश में कोरोना के मामले में लगातार हो रही गिरावट के बाद एक्टिव केस की संख्या आठ लाख से भी कम रह गयी है। वहीं नए मामलों से कई गुना ज्यादा केस रिकवर कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 हज़ार से कम नए केस दर्ज हुए हैं। देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44 प्रतिशत रहा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,241 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,06,520 हो गई। देश में अभी 7,90,789 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।
विश्व में 40.28 करोड़ हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, मृतकों की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी
मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या में 1,02,039 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने का नेशनल रेट 96.95 फीसदी है। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।


Download Android App
Download iOS App



