कोरोना वायरस से प्रभावित इटली के मिलान शहर में फंसे 200-250 भारतीयों को बाहर निकालने के लिए भारत सरकार शनिवार को एयर इंडिया का विशेष विमान भेजेगी।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी।
मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कोविड-19 के कारण मिलान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के लिए भारत सरकार कल दोपहर को एयर इंडिया का एक विमान भेजेगी। इस विमान द्वारा हम लगभग 200-250 यात्रियों को वापस लाएंगे।”
नागरिक उड्डयन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान मध्याह्न या अपराह्न एक बजे उड़ान भरेगा और रविवार की सुबह सात बजकर पैंतालीस मिनट पर दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।


Download Android App
Download iOS App



