भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आम लोग भी सतर्क हो गए है और वे सावधानियां बरत रहे हैं। वायरस के बढ़ते आंकड़ों के साथ दिल्ली में मास्क और सैनिटाइजर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। सरकार से लेकर आम व्यक्ति हर कोई सावधानियां बरत रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग मास्क और हैंड सैनेटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में अधिक डिमांड होने के कारण इसकी कमी होने लगी है।
दरअसल, एक्सपर्ट्स की ओर से सलाह दी जा रही है कि बार-बार हाथ धोएं और सफाई रखें। ऐसे में हैंड सैनेटाइज़र का उपयोग बढ़ गया है, क्योंकि डॉक्टरों ने सैनेटाइज़र इस्तेमाल करने की सलाह दी है जिसमें एल्कोहल की मात्रा भी हो। देश मे कोरोना वायरस संक्रमण के 29 मामले सामने आ चुके हैं। वायरस को रोकने के लिए दवाई और उपचारों की ज़्यादा खोज हो रही है। लोग इंटरनेट पर इस मामले से सबंधित ज्यादा सूचनाएं ढूढ रहे हैं।

दिल्ली के मेडिकल स्टोर्स में मास्क और हैंड्स सैनिटाइजर खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बढ़ती हलचल से कई मेडिकल स्टोर में इसकी कमी देखनों को मिल रही है, तो वहीं कुछ स्टोर्स ने इनके दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में जो मास्क या सैनिटाइजर पहले 150 रुपये में मिलता था, वह अब 250 रुपये तक का मिल रहा है।
इस बाबत पूछे जाने पर रोहिणी स्थिति एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने कहा, सप्लाई ही बढ़े रेट पर हो रही है और ऊपर से अधिक मांग होने की वजह से सप्लायर मांग की आपूर्ति नही कर पा रहे हैं। गौरतलब है कि विशेषज्ञों की ओर से दी गई सलाह में लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखें, बार-बार हाथ धोएं व हैंड सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल करें।
भारत में सबसे पहले कोरोनावायरस का मामला केरल में सामने आया था, लेकिन अब तक पूरे देश में कुल 29 मामले सामने आए हैं। तीन मामलों में मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते असर को देखते हुए सरकार की ओर से कई तरह की सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े-बड़े नेताओं ने भी अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द किया है, जिसमें होली मिलन समारोह भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा ‘दुनिया भर विशेषज्ञों ने कोविद-19 उपन्यास कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को कम करने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलान कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है’।


Download Android App
Download iOS App



