संसद भवन में भी दिखा Coronavirus का डर, मास्क और दस्ताने पहने नजर आए सुरक्षाकर्मी

Summary :

भारत मे कोरोना वायरस संक्रमण के 29 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें की गुरुवार को कर्नाटक के बीदर में तीन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं।

भारत में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस को लेकर सरकार उच्च स्तर पर सतर्कता बरत रही है। कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को गुरुवार को मास्क और डिस्पोजेबल दस्ताने पहने हुए देखा गया। भारत मे कोरोना वायरस संक्रमण के 29 मामले सामने आ चुके हैं। 
बता दें की कर्नाटक के बीदर में तीन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। जिनके बाद अब उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच की जा रही है। इनमें से एक इंजीनियर नॉर्वे से वापस आया है, एक व्यक्ति और उसका बेटा कतर से वापस आया है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आम लोग भी सतर्क हो गए है और वे सावधानियां बरत रहे हैं। 
वायरस के बढ़ते आंकड़ों के साथ दिल्ली में मास्क और सैनिटाइजर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। वायरस से बचने के लिए लोग मास्क और हैंड सैनेटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में अधिक डिमांड होने के कारण इसकी कमी होने लगी है। 
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में 3200 लोगों से अधिक की जान जा चुकी है, लेकिन भारत में अभी कोरोना वायरस के 29 केस सामने आए हैं। वहीं गुरुवार को कर्नाटक से 3 मामले सामने आए हैं। सभी संदिग्धों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Desk Team