कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को कहा कि बचाव ही कोविड-19 (कोरोना वायरस) को फैलने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि कुछ समय के लिए फ्रोजन मीट का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, कोरोना वायरस के मामले पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं और भारत में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। लिहाजा बेहद जरूरी है कि हम अपनी रोजमर्रा की आदतों को लेकर सतर्क रहें और सावधानी बरतें। हाल ही में फ्रोजन मीट को भोजन की उस सूची में शामिल किया गया है, जिसका सेवन करने से बचना चाहिए।
दुनिया भर के नागरिकों और दोस्तों से मेरा निवेदन है कि सभी इस मामले में सावधानी बरतें और इससे जुड़ी उचित जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। खास तौर से देश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस से बचने को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है।
ऐसा करना देश के लिए हमारी वास्तविक सेवा होगी। इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा है कि जरूरी उपाय करने के लिए सरकार सभी संबंधित विभागों से संपर्क में है। साथ ही उन्होंने हर दिन के हालात की निगरानी दो उच्चस्तरीय समितियों द्वारा किए जाने की बात भी कही।


Download Android App
Download iOS App



