भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि एक्टिव केस में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 हज़ार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या लगभग 2 हज़ार ही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 हज़ार 183 नए केस सामने आने के बाद अब तक का संक्रमित आंकड़ा 43,044, 280 हो गया है। वहीं इस दौरान हुई 214 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 521,965 हो गया है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या भी 2 हज़ार के करीब है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में 1,985 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण के तहत अब तक 186.54 करोड़ से अधिक एंटी कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



