देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है और अब तक इस वायरस से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 71 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दिल्ली के चार मामलें शामिल हैं। वही देश में कोरोना से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इस बीच प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है और संक्रमितों के इलाज के लिए सैन्य आयुध फैक्टरियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अस्पतालों में 2,000 बेड की व्यवस्था पृथक वार्ड के तहत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था जिसका आज तीसरा दिन है।
गौरतलब दिसंबर में वायरस के संक्रमण का पहला मामला आया था और अबतक 185 देशों में इसका प्रकोप फैल चुका है। प्रशासन इस महामारी से निपटने की तैयारियों को ऐसे समय तेज कर रहा है जब अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के दल का आकलन है कि अगर मामलों के बढ़ने की गति यही रही तो मई के मध्य तक देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



