भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के ढाई हज़ार के करीब नए मामले दर्ज हुए है। महामारी के बढ़ते मामलों ने एक बार स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है।
एक दिन में 54 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,451 नए केस दर्ज होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 43,052,389 हो गया है। वहीं इस दौरान हुई 54 नए मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 5, 22,116 हो गया है।
एक्टिव केस में बढ़ोतरी
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एक्टिव केस की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौजूदा समय में कोरोना के एक्टिव केस 14,241 है। जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। वहीं बीते एक दिन में 1,589 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक 42,516,068 मरीज रिकवर कर चुके हैं।

दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार रात को कोरोना के 965 मामले सामने आए थे। दिल्ली में फिलहाल कोविड के 2,970 एक्टिव केस हैं। वहीं कुल पॉजिटिविटी दर 4.71% हो गई है। वहीं कर्नाटक की बात करें पिछले 24 घंटे में वहां कोविड के 100 नए मामले सामने आए।


Download Android App
Download iOS App



