2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक चल रही है। वहींं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘इस निरंकुश सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
उलटी गिनती शुरू
शुक्रवार को बैठक से पहले जैसे ही सभी नेताओं ने एक संयुक्त तस्वीर खिंचवाई, खड़गे ने एक्स, पूर्व ट्विटर पर लिखा, जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया (भारत एकजुट होगा और इंडिया जीतेगा)। हम प्रगतिशीलता कल्याण-उन्मुख, समावेशी भारत के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा, सरकार लोगों को चाहेे जितना भटकाए, भारत के नागरिकों को अब और धोखा नहीं दिया जा सकता। 140 करोड़ भारतीयों ने परिवर्तन लाने का फैसला किया है। इस निरंकुश सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है शुरू हो गई ।
दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई
इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने दो दिवसीय बैठक के पहले दिन गुरुवार शाम अनौपचारिक रूप से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। अब शुक्रवार को मुख्य बैठक में इंडिया के नेता सीट बंटवारे की रूपरेखा, संयोजक पद के उम्मीदवार, समन्वय पैनल के गठन और 18 से 22 सितंबर तक संसद के आगामी विशेष सत्र की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
समान विचारधारा वाले दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से मुकाबला करने और 2024 लोकसभा चुनावों में उसे केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए एक साथ आए हैं। संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई और दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई।


Download Android App
Download iOS App



