देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Summary :

देश में स्वर कोकिला के नाम से जाने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया

देश में स्वर कोकिला के नाम से जाने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड जगत शोक में है। उनके निधन की जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर स्वास्थय बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।  उन्होंने अपने  ट्वीट में लिखा, लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थी। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी। पीएम के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक जताया है।  


भारत रत्न से सम्मानित हुई थी लता मंगेशकर

28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थी। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई गाने गए जो आज भी अमर है। लता की जादुई आवाज के भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था। 

Desk Team