कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में 215 नए मामले दर्ज, Active Cases में भी देखी गई कमी

Summary :

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 360 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,70,075 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,046 रह गई है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 360 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,70,075 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,046 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से पांच और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,596 हो गई है। इन पांच मरीजों में वे चार लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। जबकि, पांचवीं मौत पिछले 24 घंटे में हरियाण में दर्ज की गई।
कोविड रोधी टीकों की 2,19,87,88,440 खुराक दी जा चुकी हैं
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,046 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 163 की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,33,433 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,19,87,88,440 खुराक दी जा चुकी हैं।
25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Desk Team