कोविड-19 के मद्देनजर शनिवार से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे । राष्ट्रपति भवन के एक बयान में शु्क्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, अगले आदेश तक ‘चेंज ऑफ गार्ड’ कार्यक्रम भी नहीं होगा । इसमें कहा गया है, ‘‘ कोविड-19 के मद्देनजर कल (1 जनवरी 2022) से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे ।
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले एक दिन में सामने आने से देश में इस स्वरूप के मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीजों ने जान गंवाई । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं, जिनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



