कोविड 19 : कोरोना के खिलाफ एकजुट दिखा भारत, मोदी की अपील पर देशवासियों समेत कई बड़े नेताओं ने जलाए दीये

Summary :

कोरोना वायरस के अंधकार के खिलाफ पीएम मोदी की अपील पर देशवासियों ने रात 9 बजे 9 मिनट तक अपने घर की लाइटें बंद कर दीया, टॉर्च, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई

कोरोना वायरस  के अंधकार के खिलाफ पीएम मोदी की अपील पर देशवासियों ने रात 9 बजे 9 मिनट तक अपने घर की लाइटें बंद कर दीया, टॉर्च, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। पीएम मोदी की इस अपील के बाद देशभर के लोगों ने रविवार रात 9 बजे कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाई। आम जनता के साथ-साथ देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई।  इस दौरान देश के कई शहरों में दिवाली जैसा नजारा नजर आया। बता दें, लोगों ने दीये के साथ-साथ पटाखे भी जालाए। 
पीएम मोदी की इस अपील पर खूद प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  समेत गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के सीएम केसीआर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, बाबा रामदेव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने दीये जलाएं।

बात दें, कोरोना के संकट पर अपने तीसरे संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि 5 अप्रैल यानी रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाकर कोरोना के अंधकार को मिटाना है। और अपनी महाशक्ति का जागरण करना है, ताकि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद लोग अपने आप को अकेला महसूस न करें।

Desk Team