लॉकडाउन के दौरान दोस्त के साथ मौज मस्ती करने निकली थी एक्ट्रेस, हुई दुर्घटना का शिकार

Summary :

पूरी दुनिया में मौत का काल बने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। जहां एक तरह सभी देशवासी इस वक्त अपने – अपने घरों में रहकर इस महामारी को हारने में जुटे है वहीं कुछ लोग इस खतरे को मामूली मानकर , इसे सैर सपाटे के तौर पर ले रहे है। ऐसी ही हरकत एक अभिनेत्री ने भी की और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है।

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शर्मिला मांद्रे ने भी इस लॉक डाउन को गंभीरता से न लेते हुए नियमों का उल्लंघन किया और इस गलती ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। जानकारी के मुताबिक़ एक्ट्रेस अपने दोस्त लोकेश वसंत के साथ अपनी महंगी कार में घूमने निकली थी और रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
 इस दुर्घटना में शर्मिला और उनका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद एक्ट्रेस और उनके दोस्त पर ईपीसी की धारा और एनडीएमए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविकांत गौड़ा ने बताया कि हाई ग्राउंड्स थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास जगुआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
जिस वक्त एक्ट्रेस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई , घटनाश्टल पर मौजूद 2 लोगों ने उनकी मदद की और लोकेश वसंत और शर्मिला मांद्रे को चुनिनघम रोड पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। एक्ट्रेस और उनके दोस्त का उपचार चल रहा है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।  
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविकांत गौड़ा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी के बाद पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज किया है। पूरे देश में देश में लॉकडाउन घोषित है , ऐसे में ये जांच का विषय है कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर वे कैसे निकले। अगर दोनों मौज मस्ती के लिए निकले थे तो ये बेहद गंभीर अपराध है। उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
बता दें कि शर्मिला मांद्रे साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने कन्नड़ फिल्म सजनी से अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत की थी। एक्टिंग के साथ-साथ शर्मिला फिल्म निर्माता भी हैं। 

Ujjwal Jain