नयी दिल्ली : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने यहां नरेला में रविवार को कोविड-19 शिविर का दौरा किया और असैन्य चिकित्सकों और सैन्य चिकित्सा दल के सदस्यों से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में शनिवार तक कोरोना वायरस के 445 मामले सामने आए थे जिसमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
सूत्रों ने कहा, “सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने नरेला स्थित दिल्ली सरकार के कोविड-19 शिविर का दौरा किया और असैन्य डॉक्टरों, सैन्य चिकित्सा कर्मियों और स्वयंसेवकों से मुलाकात की।” जनरल रावत ने असैन्य और सैन्य चिकित्सा दलों के बीच बेहतरीन तालमेल पर संतोष व्यक्त किया और महामारी से लड़ने के लिए उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।


Download Android App
Download iOS App



