ITBP कैंप में अलग रखे गये सभी 112 लोग COVID-19 नेगेटिव, आज दी जा सकती है छुट्टी

Summary :

आईटीबीपी के सुविधा केंद्र में अलग रखे गए सभी 112 लोगों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

आईटीबीपी के सुविधा केंद्र में अलग रखे गए सभी 112 लोगों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया की सभी को शुक्रवार को छुट्टी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इन सभी को पिछले महीने चीन के वुहान से लाया गया था। 

उन्नाव रेप केस : कोर्ट ने पीड़िता के पिता की हत्या मामलें में कुलदीप सेंगर समेत 7 दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ छावला में 14 दिन तक अलग रखे जाने के बाद 36 विदेशियों सहित सभी 112 लोगों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ आज उन्हें अलग रखे जाने का 16वां दिन है। ’’ उन्होंने बताया कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और आईटीबीपी प्रमुख एस.एस. देसवाल केन्द्र में उनसे मुलाकात करेंगे। 

Desk Team