कोरोना वायरस का कहर अब दुनिया भर के खेल के मैदानाें पर पहुंच गया है। इसकी चपेट में फुटबॉल, बास्केटबाॅल और क्रिकेट के खिलाड़ी आ रहे हैं। आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन का भी कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया गया है। हालांकि केन की कोरोना वायरस की रिपोर्ट अभी आई नहीं है। इसके बाद केन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया है क्योंकि टीम के बाकी खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।

टेस्ट किया गया केन रिचर्डसन का
खबरों की मानें तो जब साउथ अफ्रीका दौरे से केन रिचर्डसन वापस आए तो उन्हें गले में दर्द और खराश हो गई जिसके बाद कोरोना का टेस्ट उनका करवाया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 13 मार्च यानी आज खेला जाना है जिससे उन्हें बाहर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रिचर्डसन को रखा गया है।

इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने बताया, हमारा मेडिकल स्टाफ फिलहाल उनका इलाज कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें टीम से और बाकी सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। एक बार रिचर्डसन के टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएं उसके बाद अगस सब सही रहता है तो वह फिर से टीम से जुड़ सकते हैं।
JUST IN: Aussie quick Kane Richardson will miss today’s #AUSvNZ ODI with results
of COVID-19 test still pending.DETAILS: https://t.co/jNsxVLgRGc pic.twitter.com/SZRYEnQcJd
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2020
कोरोनावायरस का खतरा भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज पर भी पड़ा
पहले फैसला लिया गया था कि खाली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के सारे मैच खेले जाएंगे। मैच के टिकट जिन लोगों ने पहले से ही खरीद लिए थे उन्हें वापस पैसे दिए जाएंगे ऐसा फैसला लिया गया था। बता दें कि साउथ अफ्रीका के दौरे से वापस आने के बाद रिचर्डसन का यह टेस्ट करवाया गया है।

अगर उनका यह टेस्ट पॉजीटिव आता है तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि भारत दौरे पर इस समय साउथ अफ्रीका आई हुई है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत में भी कई फैसले किए गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था जो कि बारिश की वजह से रद्द हो गया इसके बाद यह फैसला किया गया कि बाकी दोनों मैच सीरीज के खाली स्टेडियम में होंगे।



Download Android App
Download iOS App



