Coronavirus के चलते CRPF ने अगले हफ्ते होने वाले स्थापना दिवस समारोह को किया रद्द

Summary :

गुड़गांव में अधिकारियों के अकादमी परिसर में 19 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। इसमें केन्द्रीय बल के 3.25 लाख जवान पारम्परिक परेड में हिस्सा लेने वाले थे।

संपूर्ण विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) से हाहाकार मचा हुआ है। भारत में कोरोना के अब तक 75 मामले सामने आ चुके हैं। और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वायरस के चलते कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को रद्द या स्थगित किया जा चूका है। 
वहीं खतरे के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अगले सप्ताह होने वाले अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है। गुरुग्राम में अधिकारियों के अकादमी परिसर में 19 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। इसमें केन्द्रीय बल के 3.25 लाख जवान पारम्परिक परेड में हिस्सा लेने वाले थे और हजारों सैनिक मार्शल कौशल का प्रदर्शन करने वाले थे। 


बल ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जारी परामर्श के अनुरूप सीआरपीएफ स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम और 51वें बैच के डीएजीओ की पासिंग आउट परेड स्थगित कर दी गई है।’’ उसने कहा, ‘‘सीआरपीएफ अपनी चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाते हुए कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान में शामिल हो गया है।’’ उसके अधिकारियों के नए दल की परेड स्थापना दिवस समारोह के बाद 21 मार्च को होने वाली थी। 

Desk Team