CWG 2022 : इतिहास की प्रेरणा बन रहा CWG 2022, भारत की बेटियों ने फिर झटका एक स्वर्ण पदक

Summary :

भारतीय लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किया।

भारतीय लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किया। भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17 . 10 से हराया । प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था।
संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीते
भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला स्वर्ण भी है।एक समय भारतीय टीम 8 . 2 से आगे थी लेकिन थाबेलो मुहांगो (लीड), ब्रिगेट कालित्ज (सेकंड), एस्मी क्रगर (थर्ड) और जोहाना स्नीमैन (स्किप) ने 8. 8 से बराबरी कर ली । भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीते ।
 

Desk Team