देश की राजनीतिक पार्टीयों में हलचल पैदा शुरू हो गई है और इसके साथ-साथ सियासी गिलयारों में रोटी सेकने का काम भी शुरू हो गया हैं। पिछले कई दिनों से फ्री की रेवड़ी को लेकर कैंद्र और दिल्ली सरकार में बयानबाजी तेजी से चलती रही, वहीं, शनिवार को मनीष सिसोदिया के घर पर ईडी की छापेमारी भी हो गई और इस छापेमारी के बाद सिसोदिया का बयान सामने आया कि अभी कुछ ही दिनों में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद ने कहा कि सीबीआई उस पिंजरे में तोते की तरह है जिसे जब चहा केंद्र अपने इशारे पर गुमाह सकती हैं।
पिंजरे में बंद तोते को खोल दिया गया- कपिल सिब्बल

सीबीआई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने औपचारिक तौर से टिप्पणी की थी जिसमें सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते कहा था, इसी बयान लेकर पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा पिंजरे में बंद तोते को अब पूरी तरह से खोल दिया गया हैं, और इनके पंख अब भगवा हो गए हैं। हालांकि, इस तोते को केंद्र अब कठपुतली की तरह प्रयोग कर रही हैं।
आम आदमी पार्टी के पक्ष में बोले कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने एक तरफ जहां सीबीआई रेड के मामले में आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया का बचाव किया तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शान में कसीदे पढ़े. उन्होंने कहा कि अब जब अरविंद केजरीवाल का उदय हो रहा है, तो ये बीजेपी के अस्थिर करने का समय है. इसके साथ ही उन्होंने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को सरकार के हाथ की कठपुतली बताया।
केंद्र सरकार को घोटाले की चिंता नहीं-उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे परिवार को कोई असुविधा न होने देने के लिए उनका आभार जताना चाहता हूं। वे अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें छापे मारने के लिए ऊपर से आदेश मिले हैं।’’ सिसोदिया ने दावा किया कि इन लोगों (केंद्र सरकार) को घोटाले की चिंता नहीं है, इन लोगों की चिंता अरविंद केजरीवाल हैं, जिनसे जनता प्यार करती है और जो ‘राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प’ के रूप में उभरे हैं।


Download Android App
Download iOS App



