असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मामला दर्ज कराया है, जिन्होंने पीपीई के लिए बाजार मूल्य से अधिक दामों पर ठेका देने का आरोप लगाया था।
सिसोदिया ने चार जून को लगाए थे आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक भुइयां सरमा ने मंगलवार को कामरूप महानगर जिले के दिवानी न्यायाधीश के समक्ष वाद दाखिल किया और बुधवार को इस पर सुनवाई होने की उम्मीद है। भुइयां की वकील पद्माधर नायक ने यह जानकारी दी।
एक और विधायक किशोर दत्ता ने कहा कि सिसोदिया ने चार जून को नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ”कुछ आरोप लगाए थे, जिससे रिंकी भुइयां सरमा के मान-सम्मान को ठेस पहुंची। ”
सिसोदिया पर हमला करती हुई मुख्यमंत्री की पत्नी बोलीं
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा, ”सिसोदिया ने बिना वजह विवाद में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का नाम भी घसीटा। इसलिये हमने मानहानि का दावा किया है।” सिसोदिया ने मीडिया में आई एक खबर का जिक्र करते हुए पत्रकारों से कहा था कि एक ओर असम सरकार ने अन्य कंपनियों से 600 रुपये में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट खरीदीं, तो दूसरी ओर सरमा ने अपनी पत्नी व बेटे के व्यापारिक भागीदारों की कंपनियों को 990 रुपये के हिसाब से तत्काल पीपीई किट की आपूर्ति के ऑर्डर दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



