रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंह फिलहाल घर में पृथकवास (Home Isolation) में हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित, होम आइसोलेशन में गए
Summary :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



