रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने इजराइली समकक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय गठजोड़ को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Summary :

राजनाथ सिंह ने गुरवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन गेंट्ज के साथ व्यापक स्तर पर बातचीत की, जिसमें उभरते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय गठजोड़ को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन गेंट्ज के साथ व्यापक स्तर पर बातचीत की, जिसमें उभरते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय गठजोड़ को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने एक ‘विजन स्टेटमेंट’ अपनाते हुए रक्षा तथा सैन्य सहयोग को विस्तार देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई अधिकारियों ने कहा कि, दोनों मंत्रियों ने सैन्य उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन पर बातचीत की।
यूक्रेन संकट समेत भूराजनैतिक माहौल पर भी हुई चर्चा
अधिकारियों ने कहा कि, दोनों रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत-इजराइल के बीच की रणनीतिक साझेदारी के अलावा यूक्रेन संकट समेत भूराजनैतिक माहौल पर भी विमर्श किया गया। सिंह ने गेंट्ज के साथ हुई बातचीत को लाभप्रद करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, द्विपक्षीय बैठक के दौरान, रक्षा सहयोग और वैश्विक तथा क्षेत्रीय परिदृश्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इजराइल के साथ हमारी गहरी रणनीतिक साझेदारी है।


इजराइली रक्षा मंत्री ने राष्ट्र्रीय समर स्मारक पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह ने कहा, दोनों देशों ने एक ‘विजन स्टेटमेंट’ को अपनाया है जिसके माध्यम से भविष्य में रक्षा सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा। द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर दोनों देशों के बीच सहमति है। अधिकारियों ने कहा कि, बैठक के दौरान खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा हुई। इससे पहले गेंट्ज ने राष्ट्र्रीय समर स्मारक पर, वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

Desk Team