रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास देश की सीमा पर विरोधियों की चुनौतियों को विफल करने की पूरी क्षमता है।सिंह ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है।
सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए एक पुल का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘भारतीय सेना में सीमा पर किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है’’ और वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
सिंह ने कहा, ‘‘भारत एक ऐसा देश है जो कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। यह हमें भगवान राम और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से विरासत में मिला है। हालांकि देश के पास उकसाने पर किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने की क्षमता है।’’
पर्वतीय इलाके में BRO बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है
चीन को बड़ा मैसेज देने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी को मैसेज देना नहीं चाहते हैं. एक बड़ा कार्यक्रम था तो हम आएं हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और ‘ब्रो’ (भाई) को लेकर कंफ्यूज रहता था, लेकिन वे जो काम कर रहे हैं उसे देखने के बाद वे वास्तव में हमारे सशस्त्र बलों और लोगों के भाई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जनता को आवागमन की सुख-सुविधाएं कैसे अधिक से अधिक मिल सकें, इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नतृत्व में हमारी सरकार काम कर रही है। पर्वतीय इलाके में BRO बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



