बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद अक्सर ही खबरों में बने रहते हैं। कपल से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़ी खबर को जानने के लिए इनके फैंस काफी बेताब रहते हैं। विक्की और कैट को ज्यादातर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है, दोनों शादी के पहले जितना अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से छुपाकर रखते थे। वहीं शादी के बाद दोनों उतने ही ज्यादा पब्लिक में साथ स्पॉट होते हैं।

विक्की और कैटरीना एक दूसरे पर प्यार लुटाने का भी एक मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं विक्की तो अपनी लेडी लव के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। हाल ही में दोनों ने राजस्थान में साथ में न्यू ईयर मनाया। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थी। इसी बीच अब विक्की और कैटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने फैंस का दिल जीत ले लिया है।
स्टार कपल विक्की और कैटरीना का जो वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। उसे स्टार कपल ने नहीं बल्कि उनकी करीबी दोस्त मिनी माथुर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मिनी ने अपने इस कुछ सेकेंड की क्लिप में साल 2022 की सारी यादें संजो ली हैं जिसमें एक झलक कैट और विक्की की भी है जिस पर सबकी नजरें अटक गई हैं और फैंस उस वीडियो पर काफी दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल, इस वीडियो के एक हिस्से में विक्की कौशल फर्श पर घुटने पर बैठकर नाचते हुए दिख रहे हैं उनके पीछे शार्वरी वाघ भी नाचते हुए नजर आ रही हैं। वहीं कैटरीना, उनके पास एक व्यक्ति के साथ एक सोफे पर बैठकर विक्की के डांस को देखकर शरमा रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की तारीफों के पुल बांधने शुरु कर दी है।

इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट कर लिखा, ” आह! उस मुस्कान में मेरा दिल है कैटरीना। दोनों को हमेशा मेरा प्यार। दूसरे फैन विक्की और कैटरीना की जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, ” इंडस्ट्री में रियल और सबसे प्यारी जोड़ी।” एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में कहा, “विक्की हमेशा कैटरीना के चेहरे पर मुस्कान लाता है, वे दोनों एक साथ खुश हैं।”







वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में फिल्म गोविंदा मेरा नाम में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी अहम रोल में थी। विक्की जल्द ही सारा अली खान के साथ एक अनटाइटल फिल्म में दिखने वाले हैं। वहीं कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा अदाकारा के पास मैरी क्रिसमस और जी ले जरा जैसी फिल्में पाइपलाइन में है।


Download Android App
Download iOS App



