Defense Minister राजनाथ सिंह उत्तराखंड में तीन पुलों का करेंगे लोकार्पण

Summary :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली- ग्वालदम पर बीआरओ के द्वारा निर्मित तीन पुलों का लोकार्पण किया जाएगा।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनता को नई सौगात देते हुए शुक्रवार बीतें तीन पुलों का पूर्ण रूप से लोकार्पण करेंगे। यह पुल राष्ट्रीय  राजमार्ग सिमली- ग्वालदम पर बीआरओ के द्वारा बनाया गया था। इस पुल को राजनाथ सिंह नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से लोकार्पण करेंगे।  
75 परियोजनाओं का राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
मिली जानकारी के मुताबिक DBR के कमांडर कपिल एवं ओसी शिवम अवस्थी ने कहा कि  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम के तहत आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से सिमली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित पुलों का उद्घाटन करेंगे।  
Rajnath Singh wanted to join the army but could not story narrated | सेना  में शामिल होना चाहते थे राजनाथ सिंह, तभी हुई दुखद घटना, सुनाई अपनी कहानी |  Hindi News, राष्ट्र
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक  50 मीटर स्पान कुलसारी सेतु का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, 40 मीटर स्पान सेतु बुसेड़ी का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं 35 मीटर स्पान लोल्टी सेतु का थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी इन स्थानों पर आयोजित में करेंगे।
इन समारोहों को भव्य बनाने के लिऐ बीआरओ के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से जुटे हुये हैं। सेतुओ का लोकार्पण होने के बाद इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन और भी सुगम हो जायेगा।

Desk Team