कृषि उद्योग में अन्न दाता की सहयोगी आधुनिक मशीन होती जा रहे है। ईंधन की मांग बढ़ गई है। औद्योगिक मांग को पूरा करने के लिए ट्रकों की आवाजाही बढ़ने और कृषि गतिविधियों में तेजी के चलते अप्रैल 2023 के पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल आया।
देश में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन डीजल
मंगलवार को जारी उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों में यह बात कही गई। देश में डीजल सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है। ईंधन की कुल मांग में इसकी करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के पहले पखवाड़े में डीजल की मांग सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 34.5 लाख टन हो गई।
पेट्रोल की बिक्री सालाना बढ़कर 11.4 लाख
मार्च के पहले पखवाड़े के मुकाबले समीक्षाधीन अवधि में डीजल की मांग 8.4 प्रतिशत बढ़ी। समीक्षाधीन अवधि में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 11.4 लाख टन हो गई। हालांकि, पेट्रोल की बिक्री में मासिक आधार पर 6.6 फीसदी की गिरावट आई है। विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 2,84,600 टन हो गई।


Download Android App
Download iOS App



