उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को डिजिटल माध्यम से दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
पश्चिमी यूपी को साधेंगे मोदी
पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की रैली में मोदी मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और हापुड़ जिले के विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करेंगे।
पंजाब व उत्तराखंड में भी डिजिटल रैली करेंगे पीएम मोदी
इसी प्रकार उत्तराखंड की रैली में वह अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत के विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी बाद में पंजाब में भी डिजिटल माध्यम से रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।
आपको बता दे कि इससे पहले भी पीएम मोदी गुजरात व यूपी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने रैली व रोड़ शो पर पाबंदी लगा रखी हैं। इसलिए भाजपा सहित सभी राजनीतिक दल वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का पश्चिमी यूपी में हैं। इसलिए पश्चिमी यूपी में आज सबसे ज्यादा राजनीतिक पारा चढ़ा रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



