आए दिन काल के साए में रहता हैं वह इलाका जंहा रोका गया पीएम मोदी का काफिला । जानिए पूरा घटनाक्रम

Summary :

आज पीएम मोदी को पंजाब में बड़े कष्ट का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी को हुसैनवाला जाते समय कुछ किसान संगठनों ने सड़क जाम कर रोक दिया, जंहा पीएम मोदी का काफिला रूक गया ।

आज पीएम मोदी को पंजाब में बड़े कष्ट का सामना
करना पड़ा। पीएम मोदी को हुसैनवाला जाते समय कुछ किसान संगठनों ने सड़क जाम कर रोक
दिया
, जंहा पीएम मोदी का काफिला रूक
गया । पीएम मोदी ने करीब
20 मिनट तक इंतजार किया लेकिन इसके
बाद भी किसान हटे नही। इसके बाद पीएम वापस बंठिडा एयरपोर्ट लौट गये । वहा जाकर
उन्होनें बहुत तल्खी के साथ एयरपोर्ट के अधिकारियों से कहा कि जाकर सीएम चन्नी को
थैंक्स बोलना मैं जिंदा वापस लौट आया। पंजाब में फिरोजपुर जिले के अंदर मुदकी के
पास नेशनल हाईवे पर जिस जगह प्रधानमंत्री को रुकना पड़ा
, वह
अति संवेदनशील जोन है। यहां से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा महज
30 किलोमीटर दूर है। इस एरिया में लगातार टिफिन बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ
मिलते रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की विजिट के मद्देनजर पंजाब पुलिस को जिस तरह
के इंतजाम करने चाहिए थे
, ग्राउंड पर वह नजर नहीं आए।

फिरोजपुर के नजदीक ही हैं जलालाबाद

जंहा फिरोजपुर में पीएम मोदी का काफिला रोका
गया । उससे
 
कुछ
ही दुरी पर
 
जलालाबाद
कस्बा पड़ता हैं। जलालाबाद में पिछले वर्ष ही टिफिन बम फटा था। जलालाबाद ब्लास्ट
के बाद एनआईए द्वारा टिफिन बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया गुरमुख
सिंह रोडे इसी एरिया में पड़ रहे मोगा जिले के रोडे गांव का रहने वाला है
, जो जरनैल सिंह भिंडरावाले की
जन्मस्थली है।

पंजाब पुलिस ने ही सुझाया मार्ग

जिस मार्ग से पीएम मोदी को लेकर काफिला गुजर
रहा था। वह मार्ग खुद पंजाब पुलिस ही सुझाया था। चूंकि बुधवार सुबह से मौसम खराब
होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था
, ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा
संभालने वाले एसपीजी को बाय रोड फिरोजपुर पहुंचने का यह रूट पंजाब पुलिस ने ही
सुझाया। पंजाब पुलिस ने इस रूट को सुरक्षित बताया मगर इसी पर बड़ी चूक हो गई।

अब सोशल मीडिया पर वो तस्वीरें भी वायरल हैं
जहां पर पीएम के काफिले के सामने भी एक गाड़ी खड़ी है. उस गाड़ी में कुछ लोग हैं
और वो अपना विरोध प्रदर्शन कर मार्ग को अवरूध्द कर दिया हैं ।

अब गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पुरे
घटनाक्रम की जानकारी साझा की हैं :

(1)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बठिंडा में  पीएम
को हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक जाना था

(2)खराब मौसम  होने की वजह से प्रधानमंत्री ने 20 मिनट इंतजार किया

(3)खराब मौसम को देखते हुए सड़क के रास्ते
हुसैनीवाला जाने पर विचार हुआ

(4) डीजीपी पंजाब के आश्वासन के के बाद
प्रधानमंत्री का काफिला सड़क से निकला

(5)राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर पहले कुछ
प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक की

(6)प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी डिटेल
एडवांस में ही पंजाब सरकार को दी गई थी
      

 

Desk Team