गोरखपुर में लोग अतीत को पीछे छोड़कर नई तकनीकों को अपना चुके हैं। हालाँकि, साइकिल ने लोगों के दैनिक जीवन में बहुत जरुरी भूमिका निभाई। उस समय कार का प्रयोग इतना चलन में नहीं था। उस समय लोगों का परिवहन का साधन साइकिल थी। यह पहले एक स्टेटस सिंबल भी थी। लेकिन अब समय के साथ-साथ साइकिलें भी मॉडर्न मिलने लगी हैं। आधुनिक साइकिल अब हर किसी को पसंद आ रही है और यह एक फैशन एक्सेसरी बनती जा रही है। शहर में हाल ही में आई 60 हजार रुपये की साइकिल को देखकर लोग हैरान हैं।
साइकिल के कीमत है 60 हजार रुपये
ऐसी ही एक साइकिल जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है वो शहर में मौजूद हैं। इसका हर पहलू इलेक्ट्रिकल है। गोरखपुर में कोलकाता साइकिल स्टोर के मालिक स्नेहांशु के अनुसार, जिस साइकिल की बात हो रही है वह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और इसके टायर फ्लैट हैं। इस वजह से इसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है और यह पूरी तरह से फोल्डेबल है। इसे लोग चलाने के साथ ही मोड़कर कहीं भी ले जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक की लंबे समय से चली आ रही लोकप्रियता को देखते हुए यह साइकिल भी बाजार में आ रही है। जिसे लोग खरीद रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।
3 घंटे में होगी फुल चार्ज
इस अनोखी साइकिल को चलाना काफी आसान है। स्नेहांशु के मुताबिक इस साइकिल में कई खूबियां हैं जो इसे बाकी साइकिलों से अलग करती हैं। वहीं, यह करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसके अलावा, पैडलिंग इसे चलाने का एक और तरीका है। इस साइकिल का हर एक पार्ट मुड़ता है, जिससे यह पोर्टेबल और पूरी तरह से मुड़ने के लायक बन जाती है। मोटर बैटरी के अलावा, साइकिल खरीदार के लिए लाइफटाइम वारंटी के साथ भी आती है।


Download Android App
Download iOS App





