मॉरीशस के प्रधानमंत्री @KumarJugnauth से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई।
दोनों देशों के बीच विकास सहभागिता और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
भारत इस विशेष संबंध के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध है। https://t.co/VpVDvAlBb2
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 23, 2022
मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया
भारत के 8 दिवसीय दौरे पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री सोमवार को गुजरात के राजकोट पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय टीम और उनकी पत्नी कोबिता जगन्नाथ भी आई हैं।प्रधानमंत्री ने मंगलवार को जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।
अहम मुद्दों पर हुआ चर्चा
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एक द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसके दौरान उन्होंने रक्षा में चल रही विकास साझेदारी और सहयोग पर चर्चा की।
गुरुवार को प्रविंद जगन्नाथ ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



