हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उनका शव सेक्टर-15 स्थित उनके मकान से मिला।
पुलिस ने बताया कि मकान में शव पड़े होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि सरिता के मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
फॉरेंसिक टीम मौके , जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्र कर रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरिता चौधरी सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में रहती थीं और सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका थीं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को जब चौधरी ने फोन नहीं उठाया तो उनके स्वजन घर पहुंचे और मकान में उनका शव पड़ा देखा। पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



