कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन को वापस लेने पर आज फैसला होना है। किसानों की मांग पर केंद्र सरकार की ओर से आंदोलनकारी किसानों को आधिकारिक पत्र मिल गया है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक शुरू हो गई है। इस बीच, सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने टेंट हटाना शुरू कर दिये हैं।
कृषि मंत्रालय की ओर से पत्र मिलने के बाद एसकेएम की पांच सदस्यीय समिति के सदस्य अशोक धवले ने कहा कि बैठक में आज सरकार से प्राप्त नए मसौदा प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद आंदोलन वापस लेने पर एसकेएम निर्णय लेगा।

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की ओर से जो चिट्ठी मिली है उसे पहले हम सही से पढे़ंगे। उसका अर्थ क्या है वो समझ कर हमारे 5 लोग हैं वो आपको जवाब देंगे। अगर हेरा फेरी होगी तो फिर हम यहीं हैं, कोई कहीं नहीं जाएगा।दरअसल केंद्र की ओर से दोबारा भेजे गए मसौदा प्रस्ताव पर किसानों ने अपनी सहमति जाहिर कर दी थी, उसी प्रस्ताव पर सरकार ने किसानों को लिखित में दे दिया है।
अब उम्मीद है कि किसान आंदोलन पर अंतिम फैसला लेंगे। इस बीच, सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने टेंट हटाना शुरू कर दिये हैं और आपस मे किसान मिठाई भी बाट रहें है। इसे देखते हुए अब यह लगभग तय हो गया है कि किसान आज अपना इस आंदोलन पर अंतिम फैसला ले सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



